| Monday, 23 January 2012 10:30 |
भीम सिंह इतना ही नहीं, एक नई संस्कृति यह पनप रही है कि बडेÞ-बडेÞ राजनीतिक दलों की उम्मीदवारी चाहने वाले टिकट के लिए करोड़-दो करोड़ रुपए तक देने को तैयार हैं। जो प्रत्याशी करोड़ों रुपए खर्च करके लोकसभा में पहुंचेगा, वह भी सिर्फ पांच वर्षों के लिए, तो क्या वह इस खर्च की भरपाई या बदले में और ज्यादा धन इकट्ठा करना नहीं चाहेगा? ऐसे में अवैध खनन या घोटाले और विवेकाधीन कोटे के तहत अपने कृपापात्रों को सरकारी जमीन दिलाने के मामले क्यों नहीं होंगे? लोकपाल विधेयक पर हुई बहस में ग्रुप-सी और डी के कर्मचारियों को लोकपाल की जांच के दायरे में लाने की मांग पर बड़ा बवाल मचा। लेकिन उनकी भी दास्तान ऐसी ही है। यहां भी स्रोत यानी उनकी भर्ती से ही भ्रष्टाचार शुरू हो जाता है। इसमें कोई शक नहीं कि पुलिसकर्मी और क्लर्क की नौकरी पाने के लिए चार-पांच लाख रुपए 'खर्च' करना पड़ जाता है। इसी तरह इंजीनियर और डॉक्टर की पढ़ाई के दाखिले और ग्रुप-बी के अधिकारी की नौकरी पर आठ-दस लाख खर्च होना मामूली बात है। स्वाभाविक है कि ये लोग भर्ती होते ही अपनी इस लगाई गई पूंजी को हासिल करने की भरसक कोशिश करते हैं और यही है प्रशासन में भ्रष्टाचार का स्रोत। जब भ्रष्टाचार से ही उनकी भर्ती होती है तो फिर उनसे ईमानदारी की आशा करना बेमानी है। आम लोग अपने स्वार्थों के कारण वास्तविकता से रूबरू होने से कतराते हैं। चाहे संसद और विधानसभाओं के चुनाव हों या फिर सरकारी पदों पर भर्ती, ये जिस तरह से हो रहे हैं उसका समाज और देश के लिए दूरगामी परिणाम बहुत बुरा हो सकता है। अगर इसकी अनदेखी की गई तो एक दिन विश्व का यह सबसे बड़ा लोकतंत्र भयानक उथल-पुथल में फंस जाएगा। इसलिए हर वर्ग के और हर समुदाय के मतदाता के लिए यह जरूरी है कि वह लोकतंत्र का सजग प्रहरी बने। जब तक व्यवस्था के हर स्तर पर फैली लूट-खसोट की मानसिकता बदली नहीं जाती, भ्रष्टाचार पर काबू पाना नामुमकिन है। भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम को इसी समूल क्रांति की ओर अग्रसर होना होगा। लोकपाल तो सिर्फ एक 'राजदंड' का काम कर सकता है। वह यह भय पैदा कर सकता है कि अगर किसी ने रिश्वत लेने की जुर्रत की तो उसके खिलाफ कार्रवाई अवश्य होगी, कोई अपनी पहुंच के बल पर बच नहीं पाएगा। अभी हालत यह है कि बड़े नौकरशाहों और राजनीतिकों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए सीबीआई को केंद्र सरकार का मुंह जोहना पड़ता है। यह बात राज्यों की भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसियों पर भी लागू होती है। अगर सीबीआई लोकपाल के तहत हो तो अपने कृपापात्र दागियों को बचाने का यह खेल बंद हो सकता है। पर भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए सिर्फ दंड का भय काफी नहीं है। समाज में सदाचार की प्रेरणा भी पैदा करनी होगी। वह कहां से आएगी? भ्रष्टाचार को रोकने के लिए हर नागरिक का यह कर्तव्य बनता है कि वह भ्रष्ट, बाहुबली या आपराधिक पृष्ठभूमि के प्रत्याशी को वोट न दे। अगर ऐसे उम्मीदवार जीतते रहेंगे तो राजनीतिक दलों की भी यह मजबूरी हो जाएगी कि इन्हें टिकट दें। इसलिए सबसे पहले हर मतदाता को जागरूक बनना होगा और निडर और निस्वार्थ होकर अपना वोट भ्रष्ट और बाहुबली प्रत्याशियों को न देने का संकल्प लेना होगा। दूसरा तकाजा है कि चुनाव प्रणाली में आमूलचूल परिवर्तन किया जाए; चुनाव अभियान को पूंजीपतियों, बाहुबलियों और सांप्रदायिकता के प्रभाव से मुक्त किया जाए। क्या संसद इसके लिए ठोस पहल करने की इच्छाशक्ति दिखा सकेगी? |
Unique
Hits
Tuesday, January 24, 2012
भ्रष्टाचार के रास्ते
भ्रष्टाचार के रास्ते
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Census 2010
Followers
Blog Archive
-
▼
2012
(5805)
-
▼
January
(943)
- Pay 35 lacs and Be DENTIST!Ideology of Mulnivasi B...
- Anger aignst demolition of the Stetue of Babasaheb...
- Treasury Misused to Legalise Illegal ADHAAR PROJEC...
- FICCI Presses for PRIVATISATION of Caol india. Mee...
- युध्द के मुहाने पर खाड़ी (09:36:19 PM) 30, Jan, 201...
- तख्तापलट या साजिश(09:16:45 PM) 01, Feb, 2012, Wedn...
- पूर्व रक्षा अधिकारियों व बिल्डरों के घर सीबीआई के ...
- नंगेपांव 156 किलोमीटर दौड़ बनाया कीर्तिमान (04:07:3...
- कोयले की कीमत में बढ़ोतरी वापस, इस्पात उद्योग को र...
- उद्योग जगत से बुरी खबरों के आने का सिलसिला जारी है...
- Reforms in India have been disappointingly slow!Lo...
- Fwd: Why did the film take 14 years to make?
- Fwd: Forgotten Holocaust in Kashmir
- Fwd: [Display India] http://www.youtube.com/watch?...
- बाघ और आदमी की समरसता की कवायद लेखक : नैनीताल समाच...
- चिट्ठी–पत्री : हर शाख में उल्लू बैठा है। न जाने उत...
- खंडूरी जी पहुँचे ‘ससुराल’ लेखक : राजीव लोचन साह ::...
- विधायक की तो दुल्हन आई, मगर….. लेखक : शमशेर सिंह ब...
- बदतर देश को बेहतर दिखाइए, 10 से 12 लाख रुपये कमाइए!
- जो हत्यारे हैं, वही कोतवाल बने बैठे हैं!
- कितनी भयावह होगी स्त्री के बिना इस दुनिया की कल्...
- अवांछनीय ईमेल, आनलाइन धोखाधड़ी रोकने के लिए प्रमुख ...
- सामाजिक न्याय का पैमाना
- प्रसारित राड़िया टेप में छेड़छाड़ की गई थी: केंद्र
- नक्सलियों को प्रेम की सजा, पहले नसबंदी तब शादी
- Fwd: India torture cases
- Mamata’s grand plans may spell doom for beaches as...
- Karnataka to halt Aadhaar enrolments But CORPORATE...
- Fwd: [Social Equality] लोकतंत्र में अभिव्यक्ति कि ...
- Fwd: [Right to Education] PRESS RELEASE
- Fwd: [untouchabilityeradicationfront] Hands and le...
- Fwd: [Budhha dhamma prachar samiti] Reality is tha...
- Fwd: CC News Letter, 30 Jan - Push For UN Action A...
- Fwd: [I love Hinduism - गर्व से कहो हम हिन्दू हैं....
- Fwd: [Social Equality] The Balmiki of Pakistan
- Fwd: हस्तक्षेप.कॉम रहस्यमयी हैं साहित्य के पुरस्का...
- Fwd: [Right to Education] Global Forum on Indian H...
- Fwd: [Dalit and Muslim/Minorities Friendship Club]...
- Fwd: Come & listen to Dr Subramanian Swamy on the ...
- Fwd: [Social Equality] IN maharashtra for the OBC ...
- Fwd: [RISING OCCUPATIONAL SAFETY & HEALTH NETWORK ...
- एस्सार दुनियाभर में अव्व्ल ऩंबर खंपनी बन तो गया, ल...
- महाराष्ट्र में दलित राजनीति कांग्रेस और शिवसेना के...
- कोल इंडिया प्रबंधन और केन्द्र की यूपीए सरकार ने को...
- गीता धार्मिक पुस्तक नहीं, दर्शन है: हाई कोर्ट,दलित...
- इराक से सेना हटाने के बाद ईरान को तबाह करने पर तुल...
- पंजाब और उत्तराखंड में भारी मतदान
- ‘सैटेनिक वर्सेज’ में सनसनी से मुसलमान हुए आहत :काटजू
- स्थानान्तरण: फिक्स रेट, बाजुओं में दम…..मौजा ही मौ...
- स्थानान्तरण नीति भ्रष्टाचार की मूल है लेखक : गजेन्...
- कोई कायदा कानून नहीं तबादलों में लेखक : चंदन बंगार...
- अब नहीं रहेंगे बी.पी.एल. लेखक : नैनीताल समाचार :: ...
- बच्चों का खेल नहीं बाल मजदूरी खत्म करना लेखक : कैल...
- दस रुपये रोज पर आशा वर्कर! लेखक : इंद्रेश मैखुरी :...
- असंगठित मजदूरों को जोड़ने की कवायद लेखक : महेश जोश...
- आखिरी फैसला तो कॉरपोरेट करते हैं, सरकार नहीं
- सम्पादकीय: कॉपोरेट साम्राज्यवाद के हित सींचोगे तो ...
- ग्राम प्रहरियों का सरकारी शोषण लेखक : जगमोहन डांगी...
- गोरखा राइफल्स के 125 साल लेखक : शमशेर सिंह बिष्ट :...
- उत्तराखण्ड राज्य कर्मचारी दूसरा प्रान्तीय अधिवेशन ...
- पूंजीवाद के अंत की आहट लेखक : नैनीताल समाचार :: अं...
- बस भी करो कि लड़की का नया नाम नहीं है लेखक : नैनीत...
- निशंक के गढ़ में फंस गए हैं हीरा सिंह बिष्ट
- अभिनय के अलावा गायन में भी निपुण थीं सुरैया
- कम न आंकिए इन वोट कटवा पार्टियों को
- रोशनी बुझी नहीं
- विस चुनाव: पंजाब, उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बी...
- Will Uttarakhand be able to become an economic pow...
- Google's new world and your privacy: Why you shoul...
- Black money or legitimate export dollars: The big ...
- Fwd: [** MAOIST_REVOLUTION **] Fight repression ! ...
- Fwd: [** MAOIST_REVOLUTION **] Bailing Out Bankers...
- Fwd: [** MAOIST_REVOLUTION **] Can Capitalism Be F...
- Fwd: [Labour Party Pakistan] Is it departure from ...
- Fwd: [All India Revolutionary Students Organisatio...
- Fwd: [The Buddha's Way] http://www.youtube.com/wat...
- NEHRU Planned Brahamin Raj. Congress follows suit....
- All Scams, Corruption in India Root in SWISS Bank ...
- Opposing Free Market Economy for Two Decades, CPIM...
- Vibrant Gujarat or State of ‘Fake Encounters’ & ‘B...
- Bulls for BJP MPs, Partymen & RSS, Cows for BPL Fa...
- Kazakhstan opposition holds rare rally
- Egyptian anti-military activist Maikel Nabil rejec...
- State of Corporate Power 2012 Exposing the Davos C...
- Sen. Franken and Conservatives Unite to Fight Inde...
- What is India? MARKANDEY KATJU India is a country ...
- REORGANISATION OF STATES Geography Lesson Revised ...
- REORGANISATION OF STATES India Redrawn This is the...
- Cops crack down on Dalits to break police station ...
- OUR SIGNATURES CAN BE MISUSED THANKS TO MCI-BOG
- Fwd: [Mulnivasi Adhikar Samiti] BHOPAL, Madhya Pra...
- Fwd: [bangla-vision] Fw: Syria: Observer Mission R...
- Fwd: [bangla-vision] Fw: IRAN WAR BY OTHER MEANS -...
- Fwd: [Mulnivasi Karmachari Sangh] भारतावर विदेशी य...
- Fwd: [initiative-india] Press Release : Lokshakti ...
- Fwd: Shamus Cooke: The Truth Behind the Coming "Re...
- Fwd: [Buddhist Friends] Dalit Voice, P-7, Feb. 1-1...
- The man who would be king With Uttar Pradesh going...
- City mom & girl stabbed to death Hunt for ‘distant...
- Red to green: CPM hands join Trinamul J. P. YADAV
-
▼
January
(943)
No comments:
Post a Comment