Unique
Hits
Monday, July 1, 2013
CORDIALLY INVITES YOU TO ATTEND A SEMINER ON----- Caste and Class in Bengal :-Politics of Partition Revisited
MAHAPRAN JOGENDRA NATH MANDAL SMRITI RAKSHA COMMITTEE
INTERNATIONAL SEMINAR CUM WORKSHOP
CORDIALLY INVITES YOU TO ATTEND A SEMINER ON-----
Caste and Class in Bengal :-Politics of Partition Revisited
To be held on July 20,2013 / Saturday at 4 P.M at----
INDIAN ASSOCIATION HALL ( 62 B,B,Ganguly Street ) Kolkata-700012
PROGRAMME
Inauguration===
4 PM-To-4-30 PM Welcome Address by Jyotirmoy Mondal.
Address by Chief Guest Dr. Nazrul Islam,IPS
4-30-To 6-30 PM
Speakers---------- Professor Debi Chatterjee (Reetd )
Dr.Dwaipayan Sen ( Amherst College. USA
Dr.Anasua Basu Roy Chaudhury ( Calcutta Research Group )
Sarbani Bandyopadhyay ( St.Xaviers Collage )
CHAIR-------------- Dr.Pashupati Prasad Mahato ( Asiatic Society Kolkata )
VOTE OF THANKS--
Santu Halder ( Secetary of Mohapran Jogendra Nath Smriti Raksha Committee ).
SON OF MOHAPRAN JOGENDRA NATH MONDAL SRI JAGADISH MONDALWILL BE PRESENT AT THE BACK STAGE.

Sunday, June 30, 2013
उत्तराखंड त्रासदी लापरवाही का नतीजा : पर्यावरणविद
| उत्तराखंड त्रासदी लापरवाही का नतीजा : पर्यावरणविद |
| (09:49:46 PM) 30, Jun, 2013, Sunday |
| नई दिल्ली ! उत्तराखंड में हाल ही में आई आपदा की सही वजहों का पता लगाया जाना अभी बाकी है लेकिन पर्यावरणविदों ने इसे दशकों से प्राकृतिक संसाधनों के साथ किये जा रहे खिलवाड़ का परिणाम और मानव निर्मित संकट करार दिया है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक तापमान में अचानक भारी बदलाव के कारण ऐसे संकट आते हैं, लेकिन पर्यावरणविद इस बात पर एकमत हैं कि हिमालय की सुकुमार पारिस्थितिकी से छेडछाड़ की वजह से इस क्षेत्र में प्राकृतिक आपदायें आ रही हैं। पर्यावरणविदों का कहना है कि हिमालय दुनिया का सबसे तरूण पर्वत है, जहां कठोर चटट्ानों पर भूमि जमा है। इसके कारण वहां भूक्षरण, भूस्खलन और भूकम्पीय हलचलें होने का अंदेशा लगातार बना रहता है। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में पर्यावरण विभाग के डीन डॉ. अरूण अत्री का कहना है कि अनियोजित एवं अवैज्ञानिक निर्माण और बांधो की बहुलता से इस क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने उत्तराखंड में जल विद्युत परियोजनाओं के अंधाधुंध निर्माण को पागलपन करार देते हुए कहा कि निर्माण की वजह से मामूली असंतुलन से भी और जल विद्युत परियोजनाओं से हिमालय के ऊपरी हिस्से पर बड़ा दुष्प्रभाव पड़ता है। डॉ. अत्री ने कहा कि जल विद्युत परियोजनाओं के लिए निर्मित किये गए जलाशय पर्वत के निचले हिस्से के संतुलन को गडबडा सकते हैं और यह गंगा के प्रवाह में दिखाई भी दे रहा है। वर्तमान में 10 हजार मेगावाट विद्युत उत्पादन के लिए गंगा पर करीब 70 जल विद्युत परियोजनायें निर्मित हो गयी हैं या प्रस्तावित हैं। इन जल विद्युत पड़रयोजनाओं की श्रृंखला से गंगा एक दिन या तो सुरंग में परिवर्तित हो जायेगी या वह एक जलाशय में तब्दील हो जायेगी। इससे गंगा के अस्तित्व को ही खतरा पैदा हो रहा है। विज्ञान एवं पर्यावरण केद्र के लिए घाटी में काम कर रहे श्री नित्या जैकब का भी कहना है कि भविष्य की परवाह किये बगैर वहां अंधाधुंध निर्माण किये जा रहे हैं। श्री जैकब ने कहा कि केदारनाथ के ऊपरी क्षेत्र में बादल फटने की घटना कोई अनोखी नहीं है। यह मौसम के असामान्य हो जाने का नतीजा है। कुछ दशकों के अंतराल पर ऐसा होता रहता है। इस बार यह उस समय हुआ जब केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा पर हजारों श्रध्दालु वहां गए हुए थे। रिकार्ड के अनुसार 1880 और 1890 में भी वहां बादल फटने की भीषण घटनायें हुई थी. लेकिन तब पानी का बहाव पेडों और अन्य वनस्पड़तयों की बहुलता की वजह से नियंत्रित हो गया था। श्री जैकब ने कहा कि पिछले करीब 150 वर्षों ययशेष पृष्ठ 3 पर य में वनों की अंधाधुंध कटाई से जमीन के कसाव में काफी कमी आई है जिससे पहाडियों में निरंतर अस्थिरता आ रही है। हालांकि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा इस त्रासदी को पहाडों की सुनामी कहते हुए इसे भीषण प्राकृतिक आपदा मान रहे हैं। निश्चित तौर पर यह नहीं कहा जा सकता कि उत्तराखंड में बादल फटने की घटना जलवायु परिवर्तन का नतीजा है या इसकी कुछ और वजह है, लेकिन पिछले कुछ वष्रों के रिकार्ड से यह तो स्पट है कि देश में भारी बारिश की घटनायें बढ़ रही है और मध्यम वर्षा का दौर कम होता जा रहा है। भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान पुणे के आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड में बादल फटने और अप्रत्याशित बारिश होने की भारी आशंका है। उल्लेखनीय है कि 15 जून को केदारनाथ के ऊपरी पर्वतीय इलाके में बादल फटने से 24 घंटे में 240 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। इसी वजह से आई भीषण बाढ़ के कारण उत्तराखंड में भारी तबाही हुई है। पर्यावरणविद और विशेषज्ञ उत्तराखंड जैसे राय में विकास की जरूरत से तो सहमत हैं. लेकिन उनका कहना है कि हाल की त्रासदी से यह स्पष्ट है कि इन इलाकों के लिए विकास का नया मॉडल तैयार किया जाना चाहिए. जिसके केद्र में क्षेत्र की जैव भौतिकीय परिस्थितियों को मुख्य रूप से रखा जाना चाहिए। http://www.deshbandhu.co.in/newsdetail/186610/1/20 |
उत्तराखंड: अब खाने के लिए हो रहा है खूनी संघर्ष
उत्तराखंड: अब खाने के लिए हो रहा है खूनी संघर्ष
नवभारतटाइम्स.कॉम | Jun 30, 2013, 08.47PM IST
पूनम पाण्डे ।। नई दिल्ली
उत्तराखंड में आपदा के बाद अब भूख का संकट गहरा गया है। खाने को लेकर कई जगहों पर खूनी संघर्ष हो रहे हैं। सरकार के राहत पहुंचाने के दावे की पोल खुल रही है। अब भी 1,300 गांव अलग-थलग पड़े हुए हैं। यहां अनाज खत्म होने से अब लोग भूख से तड़प रहे हैं और राहत के नाम पर जो कुछ पहुंच रहा है उसे पाने के लिए मारपीट तक से परहेज नहीं कर रहे हैं।
सुदूर इलाकों में लोग भूख से लड़ने के लिए एक-दूसरे के खून के प्यासे हो रहे हैं। शांत माने जाने वाले इस राज्य में प्रकृति का कहर इस तरह बरपा कि लोगों के घर, जमीन, सामान सब कुछ जमींदोज हो गए। 16 दिनों से आपदा की मार झेल रहे लोगों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। पिथौरागढ़ जिले के नेपाल सीमा से लगे गांव मारछा में राहत सामग्री आते ही लोग उस पर टूट पड़े। हालत यह है कि राहत सामग्री में से अपना हिस्सा पाने के लिए लोग एक-दूसरे से मारपीट पर उतारू हो गए हैं। ज्यादा मार महिलाओं पर पड़ रही है, क्योंकि उन्हें अपनी भूख के साथ ही परिवार वालों की भूख के लिए भी लड़ना पड़ रहा है। खाने के सामान को लेकर जिस तरह मारपीट हो रही है उससे सरकार के राहत पहुंचाने के दावों का अंदाजा लगाया जा सकता है।
स्थानीय निवासी बसंती मारछाल ने कहा कि हम टेंट में रहकर या टेंट में जगह न मिलने पर बाहर रहकर किसी तरह गुजारा कर रहे हैं पर अब भूख बर्दाश्त नहीं हो रही। इसलिए मैं सामान लूटने के लिए झगड़ पड़ी। पता नहीं फिर कब सामान आएगा। मैं अपने परिवार वालों को भूख से तड़पता नहीं देख सकती। मारछा गांव के अलावा बलुवाकोट, कालिका, तेजम, तवाघाट, ऐलागाड़ का भी यही हाल है। यहां जाने का रास्ता टूट गया है। जो भी एनजीओ और सामाजिक-राजनीतिक संगठन राहत सामग्री लेकर जा रहे हैं वह दूर से ही वहां फेंक रहे हैं। गांव के किसी प्रभावशाली शख्स को उसका जिम्मा सौंपने के अलावा उन्हें सामग्री बांटने का कोई रास्ता समझ नहीं आ रहा।

भूख से परेशान गांव वालों का आरोप है कि कुछ प्रभावशाली लोग सारा सामान अपने कब्जे में ले रहे हैं। कमजोर तबके के लोगों को खाने का सामान पाने के लिए ज्यादा संघर्ष करना पड़ रहा है। दलितों की संख्या गांवों में कम है ऐसे में उन्हें अपनी भूख से लड़ने के लिए पहले दूसरे लोगों से लड़कर खाना छीनना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हालात यहां काबू से बाहर हो रहे हैं।
भारी बरसात से नरक यंत्रणा की शुरुआत!
भारी बरसात से नरक यंत्रणा की शुरुआत!
एक्सकैलिबर स्टीवेंस विश्वास
अभी मानसून लगातार बरस नहीं रहा है। लेकिन एक रात और अगले दिन दोपहर की बारिश से कोलकाता और उपनगरों मे उत्तराखंड के जलप्रलय का स्पर्श मिल गया। कोलकाता की रामकहानी हर बरसात में एक जैसी है, उसमें सुधार हने के आसार बहुत कम है। लेकिन कोलकाता महानगर के उत्तरी और दक्षिणी उपनगरों में नरक यंत्रणा की शुरुआत हो चुकी है। महानगर में फिरभी निकासी की व्यव्था देर सवेर हो जाती है।कोलकाता के विभिन्न हिस्सों में शनिवार रात से हो रही भारी बारिश से शहर में कई स्थानों पर जल भराव होने के कारण सामान्य जीवन प्रभावित हो गया है और रेल सेवाएं भी आंशिक रूप से बाधित हो गई हैं। सेंट्रल, नॉर्थ और साउथ कोलकाता के विभिन्न हिस्सों में जल भराव के कारण लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में शहर में 89.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। आगामी 24 घंटों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य के गांगेय क्षेत्र के ऊपर वर्षा रेखा पूरी तरह से सक्रिय हो उठी है। इसके साथ ही ओड़िशा व उसके संलग्न पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों के ऊपर भी एक चक्रवात तैयार हो गया है। इन दो परिस्थितियों के कारण शनिवार को भी कोलकाता समेत राज्य के कई इलाकों में अच्छी-खासी बारिश हुई।मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटे में उक्त चक्रवात और सक्रिय होकर निम्न दबाव के रूप में परिवर्तित हो जायेगा। इस वजह से ओड़िशा के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के तटीय व उसके आसपास के इलाकों में और बारिश होगी। उपग्रहों से मिली तसवीरों के अनुसार दो-तीन दिन पहले अंडमान में समुद्र के ऊपर बना चक्रवात बढ़ते-बढ़ते ओड़िशा व पश्चिम बंगाल के तटीय व संलग्न बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थिर हो गया है। जाहिर है कि नरक यंत्रणा की शुरुआत है यह।
कोलकाता के महापौर शोभनदेव चटर्जी ने बताया कि कोलकाता नगर निगम के कर्मी जलभराव वाले इलाकों से पानी बाहर निकाल रहे हैं। भारी बारिश के कारण सियालदह खंड में रेल सेवाएं आंशिक रूप से बाधित हो गईं। दिन में रेल सेवापूरी तरह से बहाल हो गई।
उपनगरों में अंधाधुंध र्माण की वजह से जल निकासी के तमाम रास्ते अवरुद्ध हो गये हैं। नालियां और नहरें, उपनदियां तो पाट दी गयी हैं। झीलों, पोखर और तालाब भी खत्म हो गये हैं।जरा कल्याणी हाईवे पर नजर डाले तो बिराटी से कल्याणी तक जलाशयों पर बन रहे प्रोमोटर राज से कल्याणी से लेकर बेलघरिया तक चारों तरफ लहराते समुंदर की असली वजह मालूम हो जायेगी। यहा हाल सोनारपुर से लेकर बारुईपुर तक की है। एक इंच जलाशय बाकी बचा नहीं है। साल्टलेक बन जाने के बाद कलकाता में प्राकृतिक झीलों की परिधि कम हो जाने से महानगर में जीर्ण शीर्ण निकासी व्यवस्था पर अभूतपूर्व दबाव है तो सोनारपुर बारुईरपुर से लेकर कल्याणी तक जमा जल बाहर निकलने का कोई रास्ता ही नहीं है। बैरकपुर से लेकर डनलप तक जलनिकासी के लिए परंपरागत निकासी प्रणाली बागजोला खाल का उपयोग अब अवैध शराब की आपूर्ति लाइन बतौर होती है।
रातभर की बारिश से बीटीरोड समुंदर में तब्दील हुआ। बेलघरिया और सोदपुर रेलवे ब्रिज केमुहाने तक पानी भर गया। सोदपुर मध्यम ग्राम मार्ग पर रविवारको दिनभर यातायात बंद रही। बसें नही चलीं।
जैसोर रोड पर जलजमाव होने से बारासात से लेकर दमदम हवाई अड्डेतक यातायात ठप पड़ गयी तो दमदम रोड पर नावें चलानेी हालत बन गयी। पानीहाटी, खड़दह, टीटागढ़, बरानगर, कमारहट्टी, दमदम, विधाननगर, सोनारपुर, महेशतला, बैरकपुर, नैहाटी, कल्याणी नगरपालिकाओं में आम जनजीवन शनिवार की रात को हुई बरसात से ठप पड़ गया।
वहीं हुगली के उसपार ग्रांड ट्रंक रड के संकरे रास्ते पर हालत कुछ बेहतर नही थी। मुंबई रोड से जुड़ने वाली बांकड़ा मार्ग हो या सलप से सालकिया रोड. या डनलप से सोदरपुर जाने वाली नीलगंज रोड सर्वत्र जलजला था। हावड़ा नगरनिगम और चंदननगर नगर निगम में भी जलनिकासी का इतजाम कोलकाता से कोई बेहतर नहीं है, यह साबित हो गया। विडंबना है कि शहर नियोजन के लिए गठित लंबे-चौड़े सरकारी अमले पानी के बहाव में शहरों के ठहरने पर खुद को असहाय पाते हैं। सारा दोष नालों की सफाई ना होना, बढ़ती आबादी, घटते संसाधन और पर्यावरण से छेड़छाड़ को दे दिया जाता है। पर इस बात का जवाब कोई नहीं दे पाता है कि नालों की सफाई सालभर क्यों नहीं होती और इसके लिए मई-जून का ही इंतजार क्यों होता है।
ईएम बाईपास, दिल्ली मुंबई हाईवे और कोना एक्सप्रेस में ही यातायात सामान्य रही।
छुट्टी का दिन होने से समस्या उतनी विकराल नहीं हुई। वरना थोड़ा पानी पड़ने से तो सियालदह दक्षिण और सियालदह उत्तर शाखाओं में ट्रेन सेवा भी ठप पड़ जाती है। गैरसरकारी दफ्तरों आपातकालीन सेवाओं में लगे लोगों के लिए कार्यस्थल तक पहुंचने और वापस घर लौटने के लिए मेटाडोर वाहन ही उपलब्ध थे।घर बैठे भी लोगों को राहत नहीं मिली। रविवार के दिन सेटटाप बाक्स के जरिये मनोरंजन टैक्स की रंगदारी के खिलाफ केबल आपरेटरों ने टीवी प्रसाऱण बंद कर दिया। आज वे पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक हड़ताल पर थे। नेट के जरिये सूचना हाईवे पर टहलने वाले लोगों के लिए भी बरसात मायूसी बनकर आयी। जगह जगह लोकल फाल्ट की वजह से केबल के जरिये इंटरनेट सेवा अस्त व्यस्त रही।
बारिश के कारण बालीगंज, सीआर एवेन्यू, एमजी मार्ग, जकारिया स्ट्रीट, विधान सरणी और कॉलेज स्ट्रीट इलाके प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा भारी बारिश की वजह से पतिपुकुर और दमदम की गलियों में भी पानी भर गया है। हालांकि रविवार होने के कारण आज गलियों में यातायात काफी कम था।
सच पूछें तो देश के हर शहर का हाल थोड़ी सी बरसात में ऐसा ही हो जाता है। कोलकता को तो पहली ही बारिश ने दरिया बना दिया है। पिछले कुछ सालों में देखा गया कि हरियाणा, पंजाब के कई तेजी से उभरते शहर- अंबाला, हिसार, कुरुक्षेत्र, लुधियाना आदि एक रात की बारिश में तैरने से लगते हैं। रेल, बसें सब कुछ बंद. अहमदाबाद, सूरत के हालत भी ठीक नहीं।
अभी पटना में गंगा तो नहीं उफनी पर शहर के वीआईपी इलाके घुटने-घुटने पानी में तैरते रहे। किसी भी शहर का नाम लें, कुछ न कुछ ऐसे हालात देखने-सुनने को मिल ही जाते हैं।दिल्ली, कोलकाता, पटना जैसे महानगरों में जल निकासी की माकूल व्यवस्था न होना शहर में जल भराव का स्थाई कारण माना जाता है। मुंबई में मीठी नदी के उथले होने और सीवर की पचास साल पुरानी व्यवस्था के जर्जर होने के कारण बाढ़ के हालात बनना सरकारें स्वीकार करती रही है। बंगलुरू में पारंपरिक तालाबों के मूल स्वरूप में अवांछित छेड़छाड़ को बाढ़ का कारक माना जाता है।
Subscribe to:
Posts (Atom)
Census 2010
Followers
Blog Archive
-
▼
2019
(11)
-
▼
October
(11)
- बक्सादुआर के बाघ-1 कर्नल भूपाल लाहिड़ी अनुवादःपलाश...
- बक्सादुआर के बाघ-2 कर्नल भूपाल लाहिड़ी अनुवादःपलाश...
- बक्सादुआर का बाघ-3 कर्नल भूपाल लाहिड़ी अनुवादःपलाश...
- बक्सादुआर के बाघ-4 कर्नल भूपाल लाहिड़ी अनुवादःपलाश...
- बक्सादुआर के बाघ-5 कर्नल भूपाल लाहिड़ी अनुवादःपलाश...
- बक्सादुआर के बाघ-6 कर्नल भूपाल लाहिड़ी अनुवादःपलाश...
- बक्सादुआर के बाघ-7 कर्नल भूपाल लाहिड़ी अनुवादःपलाश...
- बक्सादुआर के बाघ-8 कर्नल भूपाल लाहिड़ी अनुवादःपलाश...
- भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और आरएसएस एक विश्वासघात क...
- छोटा नागपुर के आदिवासी संसोधित संविधान में उनकी सह...
- अब मास्साब के मिशन को पूरा करने की जिम्मेदारी।यह प...
-
▼
October
(11)