Monday, April 25, 2011

सत्य साईं के अंतिम दर्शन पर सचिन फूट पड़े

सत्य साईं के अंतिम दर्शन पर सचिन फूट पड़े

वेबदुनिया हिंदी - ‎2 घंटे पहले‎
तेंडुलकर सत्य साईं बाबा के अनन्य भक्त हैं। रविवार को बाबा के देहावसान की खबर सुनकर सचिन स्तब्ध हो गए थे और आज जब वे बाबा के अंतिम दर्शन के लिए मौन सभा में सम्मिलित हुए तो बहुत ही भावुक हो उठे। वे अपने आँसू रोक नहीं पाए और उनकी आँखों से श्रद्धा सुमन अश्रुओं की धारा बह उठी। प्रशांति निलयम के साईं कुलवंत हाल में बाबा के पार्थीव देह के समक्ष मौन श्रद्धांजलि के दौरान सचिन बेहद ही भावुक हो उठे। वो कुछ देर बाबा के पार्थिव शरीर के ...

सचिन ने दी सत्य साईं बाबा को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि

मेरी खबर.कोम - ‎1 घंटा पहले‎
पुट्टापर्थी। सत्य साईं बाबा के अंतिम दर्शन के लिए भक्तजनों का तांता लगना शुरू हो गया है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने आज बाबा के नम आखों से श्रद्वासुमन अर्पित किए। सचिन के साथ उनकी पत्नी अंजली भी साथ थी। कल आईपीएल मैच होने की वजह से साईं के दर्शन नहीं कर पाए थे। सत्य साईं बाबा के अवसान से दुखी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने रविवार को अपना 38वां जन्मदिन नहीं मनाया था। बाबा के अनन्य भक्त सचिन ने यह शोक समाचार सुनते ही ...

अंतिम दर्शन के सैकड़ों श्रद्धालु पुट्टपर्थी रवाना

दैनिक भास्कर - ‎2 घंटे पहले‎
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल शिवराज पाटिल के अतिरिक्त चंडीगढ़ से सांई बाबा के सैकंडों श्रद्धालु पुट्टपर्थी के लिए रवाना हुए हैं। बाबा के अंतिम संस्कार में यूं तो हजारों श्रद्धालु जाना चाहते हैं लेकिन जाने की व्यवस्था तुरंत न हो पाने के कारण वे यहीं से बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। सेक्टर 30 के साईं बाबा मंदिर में तीन दिन तक भजन संध्या होगी, जिसमें बाबा के भक्त वेद पाठ, सर्वधर्म पाठ, सांई गायत्री ...

दलाई लामा ने साईं बाबा के निधन पर शोक जताया

नवभारत टाइम्स - ‎2 घंटे पहले‎
नई दिल्ली।। तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा के निधन पर सोमवार को ट्विटर के जरिए शोक व्यक्त किया। दलाई लामा ने लिखा, ''मैं सत्य साईं बाबा के निधन से दुखी हूं। मैं उनके सभी अनुयायियों, भक्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रकट करता हूं।'' सत्य साईं बाबा का लम्बी बीमारी के बाद पुट्टपर्थी में रविवार तड़के निधन हो गया था। वह 85 साल के थे।

साईं के अंतिम संस्कार के तुरंत बाद ट्रस्ट की बैठक

Oneindia Hindi - ‎3 घंटे पहले‎
हैदराबाद। श्री सत्य साईं बाबा के रविवार को देहांत के बाद से भक्तों का तांता उनके अंतिम दर्शन के लिए पुट्टापार्थी में उमड़ पड़ा है। देश-विदेश से उनके भक्त आंध्र प्रदेश के इस छोटे से स्थान पर जमा होते जा रहे हैं। हर भक्त मके मन में अभिलाषा है कि उनका पार्तिव शरीर पंचतत्व में विलीन होने से पहले वे उनके अंतिम दर्शन कर लें। इन सब के बीच एच सवाल लगातार सबके मन में कौंध रहा है कि आखिरकार साईं बाबा के बाद उनकी करोड़ों की दौलत का ...

नहीं रहे साईं: राहुल ने जताया शोक, सचिन की आंखें हुईं नम

दैनिक भास्कर - ‎5 घंटे पहले‎
पुट्टापर्थी. श्री सत्य साईं बाबा के निधन से देश-दुनिया में साईं भक्त शोक में डूबे हैं। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने साईं बाबा के निधन पर गहरा शोक जताया तो सचिन तेंडुलकर ने आज पुट्टापर्थी जाकर बाबा के आखिरी दर्शन किए। साईं के निधन की खबर के बाद पुट्टापर्थी में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। रविवार सुबह 7.40 बजे साईं बाबा का देहावसान हो गया था। रविवार सवेरे यह खबर फैलते ही साईं के भक्तों ने पुट्टापर्थी का रुख करना शुरू ...

सत्य साईं के शव को देखकर रो पड़े सचिन

नवभारत टाइम्स - ‎6 घंटे पहले‎
पुट्टपर्थी ।। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर अपने आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा के अंतिम दर्शन के लिए सोमवार सुबह पत्नी अंजलि के साथ पुट्टपर्थी पहुंचे। सचिन जैसे ही कुलवंत हॉल में दाखिल हुए , सामने बाबा के शव को देखकर वह बेहद भावुक हो गए। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। सचिन इस दौरान इतने निढाल नजर आ रहे थे कि वहां मौजूद स्वयंसेवकों को उन्हें संभालना पड़ा। सचिन , पत्नी अंजलि के साथ बाबा के शव के ठीक सामने बैठे रहे। ...

सचिन ने सत्य साईं बाबा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

मनी कॉंट्रोल - ‎4 घंटे पहले‎
पुट्टापार्थी (आंध्र प्रदेश)। अनुभवी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने यहां प्रशांति निलयम में रखे गए आध्यात्मिक गुरु श्री सत्य साईं बाबा के पार्थिव शरीर पर आज श्रद्धांजलि अर्पित की। सचिन पत्नी अंजली के साथ हैदराबाद से सुबह यहां पहुंचे और श्री सत्य साईं बाबा के पार्थिव शरीर के पास करीब एक घंटे बैठे रहे। श्री सत्य साईं को ईश्वर का अवतार मानने वाले सचिन उस वक्त बेहद भावुक दिखे। सचिन ने रविवार को श्री सत्य साईं की मौत का समाचार ...

सत्य साईं के निधन को लेकर उठे सवाल, भक्त ने लिखी आंध्र सरकार को चिट्ठी

दैनिक भास्कर - ‎7 घंटे पहले‎
पुट्टापर्थी. श्री सत्य साईं बाबा के देहावसान के साथ ही उनकी मौत के लिए जिम्मेदार कारणों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुट्टपर्थी आश्रम में काफी लंबे समय से वॉलंटियर की भूमिका में रहे एक प्रोफेसर ने श्री सत्य साईं बाबा की हालत के बारे में सही सूचना नहीं देने पर सवाल खड़े किए गए हैं। इन्होंने आंध्र प्रदेश सरकार को एक चिट्ठी लिखी है जिसमें पूछा है कि पिछले साल सत्य साईं बाबा की देखभाल में जुटे लोगों ने बाबा की हालत के बारे में ...

...और सचिन फफक पडे

Khaskhabar.com - ‎4 घंटे पहले‎
पुट्टापर्थी। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर सोमवार को सत्य साईं बाबा के दर्शन के दौरान फफक-फफक कर रो प़डे। सचिन पुट्टापर्थी के कुलवंत हॉल में बाबा के अंतिम दर्शन के लिए अपनी पत्नी अंजलि के साथ पहुंचे। अंतिम दर्शन के दौरान सचिन गाफी गमगीन थे और आंखों से आंसू रोके नहीं रूक रहे थे। ज्ञात हो कि सचिन ने रविवार को जैसे ही साईं बाबा के अवसान की हैदराबाद में खबर मिली, शोक में डूब गए थे और पत्नी अंजलि के साथ खुद को ...

सचिन सत्य साईं के निधन से आहत हुए

मनी कॉंट्रोल - ‎4 घंटे पहले‎
सत्य साईं बाबा के निधन के बाद उनके लाखों-करोड़ों भक्त दुखी हैं। इन भक्तों में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी शामिल हैं। सत्य साईं में अटूट आस्था रखने वाले सचिन ने ये कभी नहीं सोचा था कि अपने जन्मदिन के मौके पर वे इतने बड़े सदमे का सामना करेंगे। रविवार को अपने जन्मदिन के मौके पर जब सचिन ने जब सत्य साईं की निधन की खबर सुनी तो वो इस कदर आहत हुए कि उन्होंने खुद को होटल के एक कमरे में बंद कर लिया। और कमरे के बाद ...

सत्य साईं बाबा... सदा रहना संग हमारे

दैनिक भास्कर - ‎17 घंटे पहले‎
शिमला। शिमला से 15 किलोमीटर दूर सत्य साई ट्रस्ट आश्रम में सुबह 7.40 बजे पर जैसे ही बाबा जी के शोक का समाचार मिला तो सभी भक्तों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। आनंद विलास में सन्नाटा सा छा गया । जबकि आनंद विलास पुजारली में पुट्टापर्थी सत्य साईं बाबा के बेहतर स्वास्थ्य के लिए दो दिन से 11 पंडितों के सहयोग से सवा लाख मंत्र जाप चल रहा था। वैदिक अनुसंधान संस्थान के अध्यक्ष मस्तराम ने बताया कि बाबा के ब्रह्मलीन होने का समचार मिलते ही शोक ...

सत्य साई बाबा के निधन पर राष्ट्र शोकाकुल

याहू! जागरण - ‎20 घंटे पहले‎
नई दिल्ली। सत्य साई बाबा के नाम से प्रसिद्ध आध्यामिक गुरु सत्यनारायण राजू के निधन पर रविवार को उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने गहरा शोक जताया और इसे अपूरणीय क्षति बताया। शोक प्रकट करने वाले राजनीतिज्ञों में भारतीय जनता पार्टी [भाजपा] के नेता लालकृष्ण आडवाणी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुनेत्र कड़गम [डीएमके] अध्यक्ष एम.करुणानिधि, विपक्ष की नेता एवं ऑल इंडिया ...

इन सात में से कौन होगा बाबा का वारिस?

नवभारत टाइम्स - ‎11 घंटे पहले‎
पुट्टापर्थी (आंध्र प्रदेश)।। भारत समेत दुनिया भर के लाखों लोगों की आस्था के केंद्र सत्य साईं बाबा (85) का रविवार सुबह 7:40 पर निधन हो गया। बाबा के निधन के बाद अब उनकी विरासत का सवाल खड़ा हो गया है। वे कोई वसीयत नहीं छोड़ गए हैं, इसलिए इस सवाल का जवाब मुश्किल हो गया है कि उनकी जगह कौन लेगा। बाबा अपने पीछे बड़ा आर्थिक साम्राज्य छोड़ गए हैं। एक अनुमान के मुताबिक, उनके ट्रस्ट की संपत्ति 40 हजार करोड़ से लेकर 1.5 लाख करोड़ रुपये तक हो ...

सत्य साईं के अंतिम दर्शन को आज जाएंगे सचिन तेंदुलकर

Oneindia Hindi - ‎10 घंटे पहले‎
पुट्टापर्थी। सत्य साईं बाबा के निधन के बाद से एक दम शांत से पड़ गये सचिन तेंदुलकर अपने भगवान के अंतिम दर्शन के लिए सोमवार को पुट्टापर्थी पहुंच गये हैं। नम आंखें लिए सचिन बाबा के पार्थिव शरीर के समक्ष बैठे हुए हैं। सचिन के साथ उनकी पत्नी अंजली तेंदुलकर भी हैं। दोनों शोक में डूबे हुए हैं। सचिन बाबा के कितने बड़े भक्त हैं, यह इसी से पता चलता है कि वो हमेशा अपने किट बैग में बाबा की फोटो रखते थे। सचिन अपनी हर पारी में खेलने से ...

तुम ही काशी-काबा, लौट आओ बाबा

दैनिक भास्कर - ‎16 घंटे पहले‎
भोपाल. लौट आओ बाबा.,आंखें खोलो, देखो तुम्हारे बिना क्या हाल है हमारा, तुम ही हो हमारे, काशी-काबा, तुम ही हमारे माता पिता, तुम ही रहीम और राम, लौट आओ बाबा सत्य साई भगवान..। यह गुहार साईं भक्तों की है,जिन्हें अपने बाबा के देहावसान की खबर पर विश्वास नहीं हो रहा है। वे कह रहे हैं कि बाबा हमें छोड़ कर कहीं नहीं गए हैं,उन्होंने सिर्फ शरीर छोड़ा है, लेकिन वे हमारे पास ही है,हमारे ह्रदय में। राजधानी के तुलसी नगर स्थित शांति वन में ...

सत्यनारायण से साईं बाबा बनने की कहानी

नवभारत टाइम्स - ‎२४-०४-२०११‎
नई दिल्ली।। सत्य साईं बाबा करीब 60 साल तक देश के बेहद प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरुओं में से एक रहे। दुनिया जिन्हें सत्य साईं बाबा के नाम से जानती है, उनके बचपन का नाम सत्यनारायण राजू था। सत्य साईं का जन्म आन्ध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी गांव में 23 नवंबर 1926 को हुआ था। वह बचपन से ही बड़े होनहार और दयालु थे। संगीत, नृत्य, गाना, लिखना इन सभी में वह काफी अच्छे थे। ऐसा कहा जाता है कि वह बचपन में ही हवा से मिठाई और खाने-पीने की दूसरी चीजें ...

अभी तय नहीं सत्य साई का उत्तराधिकारी

याहू! जागरण - ‎20 घंटे पहले‎
पुंट्टपर्थी [विशेष संवाददाता]। श्री सत्य साईं बाबा की विदाई के साथ ही उनकी विरासत के सवाल बड़े हो गए हैं। बाबा ने किसी को अपना उत्तराधिकारी घोषित नहीं किया है। लिहाजा यह स्पष्ट नहीं है कि उनके बाद लाखों भक्तों के दान से खड़े हजारों करोड़ की संपत्ति के स्वामी सेंट्रल ट्रस्ट की कमान किसके हाथ होगी। शिक्षण संस्थान, अस्पताल और पेयजल योजनाओं समेत बाबा के नाम पर चल रही परमार्थ गतिविधियों का संचालन कर रहे साईं सेंट्रल ट्रस्ट की ...

कई विवादों में भी घिरे रहे साईं बाबा

नवभारत टाइम्स - ‎२४-०४-२०११‎
नई दिल्ली।। सत्य साईं बाबा अपने जीवन में कई विवादों में भी घिरे रहे। हाथ में भभूत पैदा करने के उनके चमत्कार पर सवाल उठाए गए, तो कुछ विदेशी भक्तों ने उन पर यौन शोषण के आरोप भी लगाए। बाबा पर ब्रिटेन, स्वीडन, जर्मनी और अमेरिका के सांसदों के कई समूहों ने आरोप लगाए। उनका कहना था कि सत्य साईं तिकड़म और हाथ की सफाई दिखाते हैं। उनका आरोप था कि वह भक्तों को सम्मोहित कर उनका यौन शोषण करते हैं। कई भक्तों ने आरोप लगाए कि मोक्ष दिलाने के ...

हॉस्पिटल के वास्तु दोष से हुई सत्य साईं की मौत?

नवभारत टाइम्स - ‎10 घंटे पहले‎
पुट्टपर्थी।। सत्य साईं बाबा की मौत क्या हॉस्पिटल के वास्तु दोष की वजह से हुई ? बाबा के परिवार वालों का तो यही मानना है। रविवार सुबह सत्य साईं बाबा ने पुट्टपर्थी के मेडिकल इंस्टिट्यूट ऑफ हायर मेडर साइंसेज में अंतिम सांस ली थी। सत्य साईं के परिवार के सदस्यों का कहना है कि बाबा की मौत इस हॉस्पिटल के वास्तु दोष की वजह से हुई है। क्या यह महज इत्तफाक है कि बाबा के परिवार के करीब 5 सदस्य इस अस्पताल में दम तोड़ चुके हैं। ...

साईं बाबा के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

Live हिन्दुस्तान - ‎7 घंटे पहले‎
सत्य साईं बाबा के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए पुट्टपर्थी में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु सोमवार को उमड़ पड़े। साईं बाबा के पार्थिव शरीर को श्रद्धालुओं के अंतिम दर्शन के लिए प्रशांति निलयम आश्रम स्थित साईं कुलवंत हॉल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रखा गया है। उनके युवा और वृद्ध भक्त दुखी मन से साईं बाबा के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर रहे हैं। साईं बाबा के अंतिम दर्शन करने वालों में केंद्रीय मंत्री विलासराव ...

बचपन से ही सामने आने लगे थे साईं बाबा के चमत्कार

दैनिक भास्कर - ‎२४-०४-२०११‎
नई दिल्ली. पिछले करीब 60 साल से सत्य साईं बाबा देश के बेहद प्रभावशाली अध्यात्म गुरुओ में से एक थे। उनके बचपन का नाम सत्यनारायण राजू था। सत्य साईं का जन्म आन्ध्र प्रदेश के पुट्टपार्थी गांव में 23 नवंबर 1926 को हुआ था। वह बचपन से ही बड़े अक्लमंद और दयालु थे। संगीत, नृत्य, गाना, लिखना इन सबमें काफी अच्छे थे। उनके साथ्ा चमत्कार बचपन से ही जुड़ गया था। बिना गुरू के उन्होंने अक्षर ज्ञान हासिल कर लिया। खुद गीत-भजन लिखने और गाने लगे। ...

साईं बाबा के 40 हजार करोड़ के साम्राज्य पर सवाल

एनडीटीवी खबर - ‎20 घंटे पहले‎
आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा के निधन से श्री सत्य साईं केंद्रीय न्यास के भविष्य पर सवाल उठ खड़ा हुआ है। न्यास के पास 40000 करोड़ रुपये (नौ अरब डॉलर) की चल-अचल सम्पत्ति है। चूंकि न्यास के अध्यक्ष बाबा ने इस विशाल साम्राज्य का कोई उत्तराधिकारी नहीं नियुक्त किया है, लिहाजा न्यास के सदस्यों में बाबा के उत्तराधिकार को लेकर विवाद पैदा हो सकता है। न्यास के सदस्यों में बाबा के भतीजे आरजे रत्नाकर भी शामिल हैं। बाबा के कुछ प्रमुख ...

अब साईं के तीसरे अवतार का इंतजार, भक्तों की निगाहें कर्नाटक पर

दैनिक भास्कर - ‎11 घंटे पहले‎
मांडया (कर्नाटक). सत्य साईं बाबा के देहावसान के बाद अब उनके 60 लाख से भी ज्यादा भक्तों को बाबा के एक और अवतार का इंतजार है। उनका कहना है कि वे जल्द ही बाबा को प्रेमा साईं बाबा के नए अवतार में देखेंगे। साईं बाबा ने ही भविष्यवाणी की थी कि वह 96 साल तक जिंदा रहेंगे और फिर 2023 में कर्नाटक के मांडया जिले के गुनापर्थी गांव में प्रेमा साईं बाबा के रूप में नया अवतार लेंगे। उनके मुताबिक यह साईं का अंतिम अवतार होगा। लेकिन 24 अप्रैल, 2011 को ...

बाबा के बाद अब सात लोगों पर टिकीं निगाहें

एनडीटीवी खबर - ‎22 घंटे पहले‎
आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा के निधन के बाद उनके 40 हजार करोड़ रुपये की सम्पत्ति वाले श्री सत्य साईं केंद्रीय न्यास का उत्तराधिकारी कौन होगा इस पर सबकी नजरें लगी हुई हैं। न्यास से जुड़े सात लोगों में से इसके संचालन की बागडोर किसके हाथ होगी इस पर अभी अनिश्चितता कायम है। बाबा अपने पीछे एक विशाल आध्यात्मिक साम्राज्य छोड़ गए हैं लेकिन उन्होंने अपना उत्तराधिकारी नियुक्त नहीं किया था। अब लोगों की नजरें इन सात लोगों पर हैं। ...

साईं बाबा के अंतिम दर्शन पर उमड़ा आंसुओं का सैलाब

Oneindia Hindi - ‎20 घंटे पहले‎
नई दिल्ली। सत्य साईं बाबा के निधन के बाद से दुनिया भर से पुट्टापर्थी में भक्तों का तांता लगा हुआ है। बाबा के आश्रम के कुलवंत हॉल में उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रविवार की शाम छह बजे रखा गया। एक तरफ जहां पूरा अनंतपुर शोक में डूबा हुआ है वहीं पुट्टापर्थी स्थित आश्रम में आंसुओं का सैलाब आया हुआ है। अंतिम दर्शन को आ रहे भक्तों के आंसू रुक नहीं रहे हैं। आश्रम से लेकर करीब दो किलोमीटर तक भक्तों की कतारें लगी हुई हैं। ...

साईं बाबा के निधन से बॉलीवुड शोकाकुल

एनडीटीवी खबर - ‎२४-०४-२०११‎
आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। अभिनेताओं, फिल्म निर्माताओं तथा डिजाइनरों ने उनके निधन पर शोक जताया और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सत्य साईं बाबा का रविवार को लम्बी बीमारी के बाद 85 साल की उम्र में आंध्र प्रदेश के पुट्टापर्थी में निधन हो गया। अभिनेता माधवन और राणा डग्गुबत्ती ने माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर लिखा है, साईं बाबा के सभी अनुयायियों के प्रति ...

सत्य साई बाबा के अंतिम दर्शन को उम़डे श्रद्धालु

Khaskhabar.com - ‎22 घंटे पहले‎
पुट्टापर्थी (आंध्र प्रदेश)। धार्मिक शहर पुट्टापर्थी स्थित प्रशांति निलयम में हजारों भक्त आध्यात्मिक गुरू सत्य साई बाबा के अंतिम दर्शन के लिए उम़ड प़डे। वे पंक्तिबद्ध होकर बाबा को श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं। रविवार सुबह बाबा का निधन हो गया। दर्शनार्थियों में शीर्ष राजनेताओं, नौकरशाहों एवं कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हैं। बाबा के आश्रम में श्रद्धांजलि के लिए भक्तों का प्रवेश शाम लगभग सात बजे शुरू हुआ। ...

सत्य साईं बाबा का चमत्कारी जीवन

Oneindia Hindi - ‎२३-०४-२०११‎
पुट्टापर्थी। 23 नवंबर 1926 को पुट्टापर्थी में एक बच्चे ने जन्म लिया। नाम पड़ा सत्यनारायण राजू। उनकी जिंदगी किसी चमत्कार से कम नहीं थी। वो छोटी सी उम्र में ऐसे काम कर जाते थे, जो शायद बड़े-बड़े भी ना कर पायें। उन्होंने बिना गुरु के ही अक्षरज्ञान हांसिल कर लिया। खुद ही भजन लिखने लगे और खेल-खेल में स्कूली शिक्षा पूरी की। 1940 में उनके पैर में बिच्छू ने काटा। वे बेहोश हो गये। करीब चार घंटे बाद जब उनकी आंख खुली तो पूरा गांव उन्हें ...

साईं बाबा के निधन पर मनमोहन और आडवाणी ने जताया शोक

नवभारत टाइम्स - ‎२४-०४-२०११‎
नई दिल्ली।। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने सत्य साई बाबा के निधन पर शोक जताया है। दोनों नेताओं ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। मनमोहन सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा, 'सत्य साईं बाबा के निधन की बात सुन कर मुझे काफी दुख हुआ है। साईं बाबा एक ऐसे आध्यात्मिक नेता थे जिन्होंने लाखों लोगों को अपनी पसंद के धर्म के अनुरूप एक नैतिक और सार्थक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। ...

No comments:

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Welcom

Website counter

Census 2010

Followers

Blog Archive

Contributors