Friday, February 17, 2012

जनरल सिंह को सेवानिवृत्ति पत्र जल्द

जनरल सिंह को सेवानिवृत्ति पत्र जल्द

Saturday, 18 February 2012 10:50

नई दिल्ली, 18 फरवरी (एजेंसी)। सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह को उनका कार्यकाल 31 मई को खत्म होने के बारे में आधिकारिक पत्र अगले हफ्ते भेजा जाएगा। इसे देखते हुए रक्षा मंत्रालय जल्द ही उनके उत्तराधिकारी की घोषणा करेगा।
रक्षा मंत्रालय ने सेना प्रमुख के लिए तीन सर्वाधिक वरिष्ठ अधिकारियों पूर्वी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बिक्रम सिंह, सेना के वाइस चीफ लेफ्टिनेंट जनरल श्रीकृष्ण सिंह और उत्तरी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केटी पटनायक को चुना है। 
आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि जनरल सिंह को सैन्य सचिव शाखा अगले कुछ दिनों में सेवानिवृत्ति चेतावनी पत्र (आरडब्लूएल) देगी। सेना प्रमुख 20 फरवरी को ब्रिटेन यात्रा से लौटेंगे। आरडब्लूएल आम तौर पर अधिकारियों को उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख से करीब 10 से 11 महीने पहले दे दिया जाता है। लेकिन जनरल सिंह को नहीं जारी किया गया था क्योंकि उन्होंने अपनी जन्मतिथि बदलने के लिए आधिकारिक याचिका दाखिल की थी। सूत्रों ने बताया कि एमएस शाखा मामले में शीर्ष अदालत के दस्तावेजों के मिलने की प्रतीक्षा कर रही है। उसके बाद आरडब्लूएल जारी किया जाएगा। 

जनरल सिंह की जन्मतिथि 10 मई 1951 होने के संबंध में अर्जी को खारिज करने के बाद रक्षा मंत्रालय ने पिछले साल नवंबर में एमएस शाखा को पत्र जारी करने को कहा था। एमएस शाखा ने ऐसा करने में अपनी अक्षमता जाहिर की थी क्योंकि मामला अदालत में विचाराधीन है। सेना प्रमुख ने उस वक्त रक्षा मंत्री एके एंटनी के पास वैधानिक शिकायत दायर की थी। इसमें उन्होंने अपनी जन्मतिथि 10 मई 1951 स्वीकार करने की मांग की थी। 10 फरवरी को सेना प्रमुख ने सुप्रीम कोर्ट से उम्र मुद्दे पर अपनी याचिका वापस ले ली थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि सेवा रिकार्ड में उनकी जन्मतिथि 10 मई 1950 रहेगी।


No comments:

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Welcom

Website counter

Census 2010

Followers

Blog Archive

Contributors