महंगाईः व्यवस्था का झूठ और जनता का यथार्थ
http://hashiya.blogspot.com/2010/07/blog-post_15.html Posted by Reyaz-ul-haque on 7/15/2010 07:45:00 PM रविभूषण प्रगतिशील कवि केदारनाथ अग्रवाल ने अपनी एक कविता 'महंगाई' में महंगाई घटाने में 'राजतंत्र' के असमर्थ होने की बात कही है. 70 के दशक के आरंभिक वर्षों में इंदिरा गांधी की सरकार थी. उस समय केंद्र में कांग्रेस की अकेली सत्ता थी. आज केंद्र में संप्रग की सरकार है. कांग्रेस के साथ उसके अन्य सहयोगी दल हैं. राजनीति में अब स्थितियां बदल चुकी हैं. उस समय केदारनाथ अग्रवाल ने 'लोकतंत्र' नहीं 'राजतंत्र' का प्रयोग किया था. वास्तविक लोकतंत्र और छद्म या दिखावटी लोकतंत्र में अंतर है. महंगाई आज कहीं अधिक ज्यादा है और प्रायः सभी राजनीतिक दल कांग्रेसी संस्कृति से प्रभावित हैं. प्रेरित-संचालित भले न हों. एक सप्ताह पहले (5 जुलाई) का भारत बंद एक लंबे समय के बाद संपन्न-सफल हुआ. इस बंद में दो-चार विपक्षी दलों को छोड कर सभी विपक्षी दल एक साथ थे. भाजपा व वामदलों के साथ के कारण वामदलों की धर्मनिरपेक्षता पर सवाल भी उठाये गये. अब वामदलों ने भाजपा से अपने को अलग कर लिया है. पेट्रोलियम की मूल्य-वृद्धि और महंगाई के मुद्दे पर दो अलग विचारधाराओं के दल कुछ समय के लिए ही एक साथ हुए. सांप्रदायिकता के प्रश्न को बार-बार उठाना सही है क्योंकि भाजपा की विचारधारा उससे जुडी है, पर सबसे बडा प्रश्न जीवनयापन का है. एक समय था, जब समाजवादी 'दाम बांधो आंदोलन' चलाते थे. अब तो कहीं 'काम दो आंदोलन' भी नहीं है. 'बंद' और 'आंदोलन' में अंतर है. बंद ज्यादा नहीं खिंच सकता, जबकि आंदोलन लंबे समय तक चलता है. आंदोलन में व्यापक जन-समुदाय की भागीदारी होती है. बंद में ऐसा नहीं होता. स्वतः स्फूर्त बंद के अब कम उदाहरण हैं. बंद से शहरी जीवन प्रभावित होता है, न कि ग्रामीण जीवन. बंद का संबंध भय से भी हैं. बंद में उपद्रवी तत्व भी होते हैं, जिनका उपद्रवी राजनीति से किसी-न-किसी रूप में संबंध होता है. बंद में तोड-फोड की घटनाएं भी होती हैं. बंद होता कम है, कराया अधिक जाता है. आंदोलन सरकार के अतिरिक्त तंत्र को भी प्रभावित करता है. बंद का अपना तर्क और समाजशास्त्र भी है. जेपी आंदोलन के बाद कोई आंदोलन व्यापक स्तर पर नहीं हुआ. भारत बंद की घटनाएं भी विगत दो दशकों में नगण्य हैं. 5 जुलाई 2010 के भारत बंद की सफलता के बाद भी क्या पेट्रोल, डीजल आदि की मूल्य-वृद्धि घटेगी? संसद के मानसून सत्र के आरंभ केपूर्व का यह बंद प्रतीकात्मक है. 12 घंटे के भारत बंद से क्या सरकार सचमुच महंगाई पर पुनर्विचार करेगी? विपक्षी दलों के कई नेताओं ने यह कहा था कि यह बंद बहरी सरकार को सुनाने के लिए है. बहरी सरकार को सुनाने के लिए भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने बम फेंका था. ब्रिटिश सरकार बहरी थी, पर स्वतंत्र भारत की सरकार भी क्या सचमुच बहरी नहीं है? हकीकत यह है कि हमारे देश की सरकार शहरी होने के कारण बहरी है. भारत की कुल एक अरब 16 करोड़ की जनसंख्या में से आज भी शहरी आबादी का प्रतिशत कितना है? भारत की अधिसंख्य आबादी आज भी गांवों में रहती है. शहरों में भी साधारण जनों व दैनिक मजदूरों की एक संख्या है. महंगाई का सीधा संबंध सामान्य जन से है. भारतीय नागरिकों की आज कई कोटियां हैं. भ्रष्टाचारी-सदाचारी, पूंजीपति-किसान-श्रमिक, संपन्न-विपन्न, शिक्षित-अशिक्षित सभी भारतीय हैं. भारत बंद में विपक्ष की एकता मात्र 12 घंटे की थी. क्या ऐसी एकता से सत्ताधारी वर्ग और शासक पर कोई प्रभाव पडता है? सरकार बहरी ही नहीं, अंधी भी है. वह न सामान्य जन को देखना चाहती है, न उसकी आवाज सुनना चाहती है. विपक्षी दल महंगाईको सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के स्वाभाविक परिणाम के रूप में देखता है. क्या विपक्षी दलों की आर्थिक नीतियां सचमुच सरकारी आर्थिक नीतियों से भिन्न है? क्या सचमुच विपक्षी दल महंगाई के खिलाफ सडक से संसद तक केवल आवाज उठाने में नहीं, सार्थक ढंग से उसे सही मुकाम तक पहुंचाने में प्रयत्नशील रहेगा? क्या सचमुच वह चार-पांच गुना वेतन-भत्तादि की वृद्धि को नामंजूर करेगा? समाज का एक तबका, जिसमें अब मीडिया भी शामिल है, बंद के दुष्प्रभावों की बात करता है- विशेषतः बंद होने से होनेवाला आर्थिक नुकसान. इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भारत बंद से 13 हजार करोड़ के आर्थिक नुकसान की बात कही है. संख्या में थोडा-बहुत जो भी फर्क हो, पर आर्थिक नुकसान की बात करनेवालों के साथ मीडिया भी है. इन सबके अनुसार बंद बंद होना चाहिए. इनकी बात करनेवाले सामान्य जनों की बातें कम करते हैं. एक दिन का बंद किसे परेशान करता है? क्या गांवों और सामान्य कस्बों में भी बंद का असर होता है. सरकारें अब सामान्य भाषा नहीं सुनतीं वे दबाव की भाषा से, जिसके कई रूप हैं, प्रभावित होती हैं. अभी अर्थशास्त्री विवेकओबेराय ने अपने एक लेख 'प्राइस ऑफ ए बंद' (इंडियन एक्सप्रेस, 9 जुलाई 2010) में 2009-10 के सकल घरेलू उत्पाद का वर्तमान मूल्य 57,91,268 करोड़ बताया है. उनके अनुसार 2010-11 का सकल घरेलू उत्पाद 65,15,177 करोड़ होगा. इस हिसाब से एक दिन का सकल घरेलू उत्पादन 17,849 करोड़ रुपये होगा. यह माना जा सकता है कि एक दिन के बंद से इतनी राशि का नुकसान हुआ. विवेक ओबेराय ने अपने देश में वर्ष भर के अवकाश दिवस की चर्चा की है. सामान्य तौर पर 50 अवकाश-दिवस हैं. वेतन आयोग की संस्तुति के अनुसार यह संख्या 11 होनी चाहिए. अर्थात 39 अवकाश दिवस अधिक हैं. इसका नुकसान एक वर्ष में 696111 करोड़ रुपये है, जो सप्ताह के अंतिम दो दिवसों को छोडने के बाद है. विवेक देवराय के इस कथन से सबकी सहमति होगी कि बंद शहरी फेनोमेना है. उनके अनुसार भारत में दैनिक मजदूरों की संख्या एक करोड़ 40 लाख है और स्वयं नियुक्त दो करोड़ 10 लाख हैं. पहली श्रेणी के लोगों की दैनिक आय प्रतिदिन सौ रुपये है. बंद से इनके 140 करोड़ रुपये और दूसरी श्रेणी के लोगों की 420 करोड़ रुपये अर्थात कुल 560 करोड़ रुपये कीहानि होती है. उनके अनुसार बंद से किसी भी तरह 250 करोड़ से अधिक का नुकसान नहीं होता. प्रश्न बंद के समर्थन व विरोध का नहीं है. इससे शायद ही किसी को असहमति होगी कि बंद से शहरी जीवन प्रभावित होता है. अब किसी राजनीतिक दल का कार्यकर्ता गांवों से कोई रचनात्मक कार्य नहीं करता है. राजनीतिक दलों के आयोजन शहर केंद्रित हो गये हैं. नेताओं की जीवन शैलियां बदल चुकी हैं. उनका जन प्रतिनिधि रहना एक बडा झूठ है. सरकार को केवल चुनाव के समय जनता से मतलब होता है. वे जनोन्मुखी नहीं, बाजारोन्मुखी हैं. लोकसभा में तीन सौ से अधिक सांसद करोड़पति हैं. किस तर्क से उन्हें गरीबों और बेरोजगारों का प्रतिनिधि कहा जायेगा? बंद एक अभिव्यक्ति है, दबाव है, प्रतीक है, जिसका संबंध व्यापक जन समूह से नहीं है. वेतन-वृद्धि का भी मूल्य वृद्धि से संबंध है. 80-90 करोड़ की जनता के लिए महंगाई का जो अर्थ है, वही अर्थ 10-20 करोड़ लोगों के लिए नहीं है. नौकरी करनेवालों का वेतन पांच-10 वर्ष बाद बढता है. वर्ष में दो-चार बार महंगाई भत्ता बढता चलता है. यह वर्ग सरकार और व्यवस्था के साथ है. भारतीय मध्यवर्ग अपनी सकारात्मक-विधेयात्मक भूमिका त्याग चुका है. वह महंगाई से प्रभावित नहीं है. सरकार भयावह भारतीय यथार्थ को देखना नहीं चाहती. एक दिन का भारत बंद उसे परेशान करता है. जबकि इसका कोई बडा प्रभाव नहीं पडता. बंद कई कारणों से होते हैं. धार्मिक कारणों से होनेवाले बंद और सामाजार्थिक कारणों से होनेवाले 'बंदों' में अंतर है. राजनीतिक दल वास्तविक विपक्ष की भूमिका में नहीं हैं. संसद में वे अपनी वास्तविक भूमिका का कम निर्वाह करते हैं. संसद और सडक, दोनों ही जगहों में विरोध जरूरी है.
Related Posts by Categories
%E0%A4%96%E0%A4%AC%E0%A4%B0 %E0%A4%AA%E0%A4%B0 %E0%A4%A8%E0%A5%9B%E0%A4%B0 --
Palash Biswas
Pl Read:
http://nandigramunited-banga.blogspot.com/
Blog Archive
-
▼
2010
(4725)
-
▼
July
(844)
- Bengal Represented by the Brahaminical Goddess Rei...
- Swiss bank revealed Indian have more money then re...
- In Defence of Swiss Bank Accounts!
- श्रीलंका में टीवी चैनल के दफ्तर में तोड़फोड़
- Fwd: [bangla-vision] See all about জামায়াত নেতাদের...
- Fwd: "Support India's indigenous peoples' rights t...
- Fwd: "RELEASE ACTIVISTS ARRESTED IN THE NAME OF MA...
- Fwd: "Rajiv Gandhi International Painting Contest ...
- Fwd: [bangla-vision] Time magazine is a Jewish-Zio...
- Fwd: End of season Travel ideas in this month's issue
- Fwd: Daily Diabetic Recipe - 07.29.10 - DiabeticGo...
- Fwd: [bangla-vision] Occupied Kashmir: Indian Musl...
- Fwd: [bangla-vision] Occupied Kashmir: Killing Mac...
- Fwd: [bangla-vision] Siraat-al-Mustaqeem Lecture 1...
- Fwd: "ASMITA THEATRE GROUP ( ASMITA ART GROUP, Del...
- Fwd: Shilpi Marwaha invited you to the event "3 mo...
- Fwd: [MedicalConspiracies] Deepwater Well Holding ...
- Fwd: Shilpi Marwaha invited you to the event " MUN...
- Fwd: "PVCHR" sent you a message on Facebook...
- Fwd: [MedicalConspiracies] Antibiotic causes pneum...
- Fwd: [MedicalConspiracies] Devastation: You Can Sm...
- Fwd: [bangla-vision] FOR BOLSHEVISM INSIDE THE COM...
- Fwd: "RIGHT TO INFORMATION AND ANTI CORRUPTION, IN...
- Fwd: "RIGHT TO INFORMATION AND ANTI CORRUPTION, IN...
- Fwd: "RIGHT TO INFORMATION AND ANTI CORRUPTION, IN...
- Fwd: "RIGHT TO INFORMATION AND ANTI CORRUPTION, IN...
- Fwd: [MedicalConspiracies] Great Britain Facing Po...
- Fwd: Rahul Gandhi suggested you like GENTING...
- Fwd: [bangla-vision] US Congressmen Call For Resol...
- Fwd: [bangla-vision] Fw: [Shah Abdul Hannan] Press...
- Forlan in Kolkata on a three-day visit!Maradona ou...
- Fwd: CC Issue 30 July - Military Transfers Manning...
- Fwd: [bangla-vision] Issue 592 - Hurtful Speech, S...
- J&K situation not yet normal, says Chidambaram.Jon...
- Fwd: Rainer , Your Mail on Palestine.Convoi de sol...
- Production of Crude Steel Increases in 2009-10
- Fwd: [bangla-vision] Sis. Karima al-Amin+Paks read...
- Long Life Roots in Relations, Society NOT in Medic...
- Fwd: [bangla-vision] |troid.org| Summer Open Lectu...
- Fwd: [bangla-vision] IDCA & SUMSA: INTERNATIONAL G...
- Fwd: [bangla-vision] It is time for Pakistan to se...
- Fwd: [MedicalConspiracies] Vibrant Energy
- Fwd: [bangla-vision] Has the Supreme Court Judgmen...
- Fwd: [MedicalConspiracies] C-SPAN 2 Live Interview...
- Fwd: Tightening the Grip: What the New U.S. Sancti...
- Fwd: [bangla-vision] American Eagle Droppings
- Fwd: [bangla-vision] Fw: Top 5 Social Security Myths
- Fwd: [news-88] Forthcoming Thriller - The Christos...
- Fwd: [bangla-vision] Siraat-al-Mustaqeem Lecture 1...
- Fwd: MY 134th OPEN MESSAGE TO ALL PEOPLE OF GOOD WILL
- Fwd: asirwada
- Fwd: Daily Diabetic Recipe - 07.28.10 - DiabeticGo...
- Fwd: "National RTI Forum" sent you a message on Fa...
- Fwd: [MedicalConspiracies] Urgent, Urgent, Nancy P...
- Fwd: [MedicalConspiracies] Veterans Are Being Give...
- Fwd: [MedicalConspiracies] Veterans Are Being Give...
- Fwd: [MedicalConspiracies] Read This BEFORE You Gi...
- Fwd: [bangla-vision] Help Build a Global Womens Mo...
- Fwd: [MedicalConspiracies] Malpractice Lawsuit All...
- Fwd: [MedicalConspiracies] Allopurinol a Leading C...
- Fwd: [MedicalConspiracies] Cures for - Graves Dise...
- Fwd: [MedicalConspiracies] Evidence That Oil And D...
- Fwd: [MedicalConspiracies] Doctoring food products...
- Brand Sachin Tendulkar Boosts the Iconic Marketing...
- Fwd: Invite- Sunday, 1 Aug, 11 am, Kalamandir, Sin...
- Fwd: Commonwealth Games and Kalawati
- Fwd: [bangla-vision] 6.8 lakh sex workers in India...
- Fwd: CC Issue 29 July - Support Bradley Manning
- Fwd: [bangla-vision] BP 7/28 Nuke Plan vs. U.S. Of...
- Fwd: [bangla-vision] Rectifications.....for the Di...
- Parliament approves President's Rule in Jharkhand ...
- Judiciary Betrayed OBCs again and again!
- Fwd: [bangla-vision] Final act for ‘Afghan’ actors...
- Fwd: [bangla-vision] Re: [Arkitect India] At times...
- Wholesale Price Indices for Primary Articles and F...
- Fwd: The Diabetic News - 07.28.10 - 5 News Items
- Fwd: Kamayani Bali Mahabal invited you to join the...
- Fwd: [bangla-vision] Stop terrorist leader Sadhvi ...
- Fwd: [bangla-vision] Short Cut to Hindu Rashtra (F...
- 19.20 Lakh Tonne Sugar Released for the Month of A...
- SYMPOSIUM BY CENTRAL WATER RESOURCES BOARD
- Indian Workers Abroad
- OMMONWEALTH EXPRESS AT KOLKATA STATION
- Fwd: बुंदेलखंड संकट पर एक रिपोर्ट
- Fwd: [** MAOIST_REVOLUTION **] Meeting New Delhi t...
- Fwd: [** MAOIST_REVOLUTION **] On Comrade Azad Mur...
- Fwd: [** MAOIST_REVOLUTION **] Revolution in South...
- Fwd: Sikh & Sikhism - after 500years - check yours...
- Fwd: CC Issue 28 July - Collecting Rainwater Now I...
- Fwd: "PVCHR" sent you a message on Facebook...
- Fwd: [bangla-vision] #2 Begum Aga Khan invited by ...
- Fwd: Kalpitiya, Whale and Dolphin Watching. Setha ...
- Fwd: [MedicalConspiracies] Vaccine Failure -- Over...
- Fwd: [MedicalConspiracies] Collecting rainwater no...
- Fwd: [MedicalConspiracies] Could a vitamin deficie...
- Fwd: [bangla-vision] Khalistan's Declaration Of In...
- Fwd: [bangla-vision] Black farmers vs: blatant USD...
- Fwd: [MedicalConspiracies] CHOLESTEROL FRAUD
- Fwd: [MedicalConspiracies] Drug Companies FRAUD
- Fwd: [MedicalConspiracies] Greatest Depression in ...
- Fwd: [MedicalConspiracies] Two Foods You Should Ne...
- Fwd: [bangla-vision] Siraat-al-Mustaqeem Lecture 1...
- Fwd: Mubarak Hussain invited you to the event "Mak...
- Fwd: Shiv Chauhan invited you to the event "Street...
- Fwd: [MedicalConspiracies] Cancer Group Admits, We...
- Fwd: [MedicalConspiracies] Newsletter (Uric Acid a...
- Fwd: "RIGHT TO INFORMATION AND ANTI CORRUPTION, IN...
- Fwd: [Hindi IWP] जीडी अग्रवाल का आमरण अनशन नवें दि...
- Fwd: [bangla-vision] My Conversion to Islam
- British Raj
- Raj SUSTAINED as FTSE 100 may come to India; Nifty...
- Congress Plays the Hindutva Card to Counter Agress...
- चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के छद्म ने चारू बाबू की हत...
- झूठ बोल रहे हैं महाराष्ट्र के गृह मंत्री
- Mulnivasi Nayak on OBC Headcount
- Fwd: CC Issue 27 July - The End Of Capitalism
- Fwd: [initiative-india] Fwd: Invitation for Semina...
- Fwd: [wvns] War in Somalia Comes to Uganda
- Fwd: [wvns] Israel practices storming Al Aqsa Mosque
- Fwd: [wvns] Haters Go After ‘Ground Zero Mosque’
- Fwd: [bangla-vision] Siraat-al-Mustaqeem Lecture 1...
- Fwd: Godless Atheists as Scapegoats: Atheists are ...
- Fwd: [OrissaConcerns] Land Grab For POSCO Project ...
- Fwd: [bangla-vision] Judgment of Appealate Divisio...
- Fwd: 07 - Re: [bharat-chintan] PROTEST DHARNA: COM...
- RD Ministry Releases Rs27.89 Crores Under TSC For ...
- Fwd: [bangla-vision] Leaks Destroy The American Ca...
- Fwd: [bangla-vision] Hip Hop as Global Resistance
0 टिप्पणियां: Responses to " महंगाईः व्यवस्था का झूठ और जनता का यथार्थ "