| Saturday, 12 May 2012 12:09 |
लाल्टू आखिर किसके खिलाफ कौन तैयार हो रहा है? भारत के नागरिक को किससे सुरक्षा चाहिए? क्या वह पाकिस्तान या चीन का वह आम आदमी है, जो तमाम कठिनाइयों के बीच अपनी रोजाना जिंदगी गुजार रहा है? सच यह है कि इस तैयारी में न तो भारत का आम नागरिक शामिल है, और ऐसे ही दीगर मुल्कों के शस्त्रों के बारे में कहा जा सकता है, कि न ही यह उनके हित में है जो पाकिस्तान या चीन के बहुसंख्यक लोग हैं। यह सब एक खेल है, जिसे इन राष्ट्रों में मौजूद कुछ लोग खेलते हैं और इसे बाकी विशाल जन-समुदाय पर थोपते हैं। इस खेल में जुटे लोगों को धरती, प्रकृति, हवा, पानी से कोई मतलब नहीं, पर ये ताकतवर लोग हैं। उनके पास ताकत है कि वे जैसे चाहें हमारा-आपका पैसा खर्चें, हमारे विनाश के रास्ते बनाएं और फिर हमसे कहें कि वे हमारी सेवा कर रहे हैं। यह पुरानी बहस है कि उच्च शिक्षा और शोध संस्थानों में बहुत सारा पैसा जाया होता है और स्कूली शिक्षा में पैसा नहीं लगाया जा रहा। उच्च शिक्षा में जो चल रहा है वह कितना देश के हित में है; कुछ लोग तो पढ़-लिख कर विदेशों में जाकर बस जाते हैं, आदि आदि। यह बहस दरअसल बेमानी है। उच्च शिक्षा में सुधार की गुंजाइश कम नहीं, पर जो खर्च लगना है वह तो लगना ही है। खर्च स्कूली शिक्षा में भी लगना है, पर हमारे जैसे सुविधासंपन्न लोगों में यह समझ नहीं है कि देश के हर बच्चे के लिए स्तरीय शिक्षा की जरूरत है। पूरे दक्षिण एशिया में बडेÞ पैमाने पर भुखमरी, अशिक्षा और बेहाली की स्थिति है। सरकारें इसे कभी गरीबी रेखा की परिभाषा बदल कर, कभी साक्षरता की परिभाषा बदल कर नकारने की कोशिश करती हैं। पर किसे नहीं पता कि सच क्या है? कल्पना करें कि रवींद्रनाथ ठाकुर की कहानी 'इच्छापूरन' की तरह हम और आप एक सुबह झारखंड के गांव के बच्चों के मां-बाप बन जाएं, जहां की एक प्राथमिक शाला के बारे में हाल ही में एक टीवी चैनल पर यह खुलासा हुआ था कि अध्यापिका 'संडे' की मात्राएं गलत रटाती हैं। यह उस रिपोर्टर की महानता है कि उसे लगता है कि अंग्रेजी में 'संडे' की मात्राओं की जानकारी झारखंड के गांव के बच्चों के लिए जरूरी है, मगर इस पर कोई दो राय नहीं हो सकती कि उन बच्चों को भी उचित शिक्षा चाहिए। बहरहाल, अगर हमारे दिमाग शहरी मध्यवर्ग के नागरिकों की तरह रहें तो 'इच्छापूरन' के बाद ग्रामीण मां-बाप होकर भी सरकार से हम यही कहेंगे कि भइया मारक या विनाशक मिसाइलों से हमें क्या लेना, आप हजारों करोड़ रुपए पश्चिमी मुल्कों के मोटे व्यापारियों को देकर शस्त्र खरीदना बंद करें। हमारे बच्चों के लिए स्तरीय प्रशिक्षण-प्राप्त, अच्छी तनख्वाह वाले अध्यापक और डॉक्टर भेजिए। हमें अपने बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा चाहिए। पर रवींद्रनाथ ठाकुर की कहानी तो कहानी है और हम-आप जो हैं सो हैं, शहरी, संपन्न; हमें क्या मतलब कि देश में बच्चों की एक बड़ी संख्या स्कूल नहीं जाती, और जो जाते हैं उनमें से ज्यादातर प्राथमिक स्तर में ही रुक जाते हैं। हमारी अपनी राजनीति है, जो हमारे कहने से नहीं, हम जो करते हैं उन क्रियाकलापों से, हमसे अलग परिभाषित होती है। हम जानते हैं कि निरक्षर, भूखे लोगों का देश मजबूत नहीं होता, पर हमें सेना चाहिए, पुलिस चाहिए ताकि लाचार लोगों को दूर रख सकें, ताकि हमारा मुनाफा बढेÞ, ताकि हम अन्याय से मिली सुविधाओं को भोग सकें। हमें स्वस्थ, शिक्षित लोग नहीं, मारक शस्त्र चाहिए। हम महान परंपराओं, संस्कृतियों की दुहाई देकर दूसरों को ही नहीं, खुद को भी धोखा देना चाहते हैं। आज हम इस बहस में डूबे हैं कि हम चीन से कितना आगे और पीछे खडेÞ हैं, हमारे मिसाइल साढ़े पांच या साढ़े छह हजार किलोमीटर जाते हैं; जो हम नहीं जानते, वह सच यह है कि प्रक्षेपास्त्र अरिहंत हो, अग्नि या शाहीन, जो वंचित हैं वे इन मिसाइलों की परवाह किए बिना अपनी तैयारी कर रहे हैं, उन्हें पता है कि जीवन का नाम सिर्फ जंग नहीं है। वे आएंगे, और जब वे आएंगे, आप हम अपनी सारी तैयारियों के बावजूद समझ न पाएंगे कि प्रलय की शुरुआत कब कैसे कहां से हुई। हम वापस शिक्षा पर चलें। जब तक हम सामरिक खाते में खर्च कम न करेंगे, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्थिति सुधर नहीं सकती। यह बहस चलती रहेगी और हमें यह कहते रहना पडेÞगा। |
Unique
Hits
Saturday, May 12, 2012
मिसाइल बनाम स्कूल
मिसाइल बनाम स्कूल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Census 2010
Followers
Blog Archive
-
▼
2012
(5805)
-
▼
May
(620)
- आम्बेड़कर कथा, सामाजिक परिवर्तन के लिए संघर्ष
- Fwd: कितने सुरक्षित हैं अल्पसंख्यकों के मानवाधिकार...
- Fwd: India passing through difficult times : since...
- Fwd: Chossudovsky: "THE SALVADOR OPTION FOR SYRIA"...
- Fwd: (हस्तक्षेप.कॉम) संघ ने कभी नाथूराम की कायरताप...
- Fwd: Today's Exclusives - RTI made easy: Governmen...
- Fwd: Please Vote to reconciliation movement agains...
- Fwd: Tom Burghardt: CIA-Pentagon Death Squads and ...
- Fwd: [Marxistindia] Left parties protests on petro...
- Fwd: [bangla-vision] Global Warming Skeptic Now Ag...
- उत्पीड़न के शिकार अहिंदू अल्पसंख्यकों के मानवाधिका...
- Fwd: Week in Review: Afghan Drug Trade, Police Sta...
- अब देखना है कि मुख्यमंत्री अखिलेश डा. लेनिन के खिल...
- Fwd: दाताs ब्वारि -कनि दुख्यारि :गढवाली भाषा की एक...
- Fwd: [initiative-india] Eviction Update Ambujwadi ...
- Fwd: Programs of Indians in USA
- Fwd: (हस्तक्षेप.कॉम) एक कलाकार चार किलो अनाज पर है...
- Fwd: Government Brahmana - film
- Fwd: उत्तराखंड क्रान्ति दल कु कुहाल किलै ह्व़े ?
- Fwd: Today's Exclusives - Vanishing investors: wil...
- Fwd: (हस्तक्षेप.कॉम) बंगाल की नई तानाशाह, जिसने कु...
- Ambedkar Katha
- Fwd: ambedkar katha
- Fwd: [initiative-india] [pmarc] Medha Patkar and S...
- उपवास करने से ही कोई गांधीवादी नहीं हो जाता! न जन ...
- बाजार के दबाव में ममता बनर्जी बंगाल की नई तानाशाह,...
- Fwd: [Marxistindia] On Victory of CPI(M) candidates
- Fwd: Hindimedia
- Fwd: Today's Exclusives - Petrol Price: Austerity,...
- पोर्न स्टार सनी लियोन को नागरिकता और जन्मजात भारती...
- Fwd: हस्तक्षेप.कॉम लाशों पर बनते महल और सरकार का जश्न
- Fwd: हस्तक्षेप.कॉम दीदी की नकेल कसेंगी कांग्रेस की...
- Fwd: हस्तक्षेप.कॉम किसने अटकाए थे संविधान निर्माण ...
- Fwd: (हस्तक्षेप.कॉम) पुलिस के लिए, आपके लिए मेरी म...
- Fwd: [Ground Report India Discussion Forum] Musaha...
- Fwd: (हस्तक्षेप.कॉम) ” राजनीति ख़त्म/ काम शुरू” : ...
- क्या अन्ना की इस अप्रतिम कलाबाजी के पीछे भी कारपोर...
- http://hastakshep.com/?p=19617 अन्ना पर इंजीनिय...
- http://hastakshep.com/?p=19626 किसने अटकाए थे संव...
- कालेधन को बाज़ार में घुमाने का खेल !
- आम आदमी को बलि चढ़ाकर विदेशी निवेशकों की पूजा,राजस...
- Fwd: Hindimedia
- पेट्रोल बम से झुलसे देश को राहत का छलावा
- देश जिस वित्तीय संकट से जूझ रहा है, कालाधन पर श्वे...
- Fwd: [New post] मीडिया और मोदी
- Fwd: [आरक्षण को बचाने के लिए आगामी 25 मई 2012 को र...
- Fwd: Tony Cartalucci: US Officially Arming Extremi...
- Fwd: Hindimedia
- Re: उत्तराखंड के कालिदास शेरदा
- Fwd: उत्तराखंड के कालिदास शेरदा
- Fwd: Today's Exclusives - Kumar Birla's Living Med...
- Fwd: CC News Letter, 21 May - No Agreement At G8 S...
- Fwd: [initiative-india] NAPM Supports the Struggle...
- Fwd: Black Money Whitepaper Tabled in parliament
- Vidarbha Farmers Demand PM’s Intervention in Agrar...
- France 24 reports starvation deaths of Assam tea w...
- THE MUSLIM PERSONAL LAW BOARD – THE OLD GAME CONTI...
- Israel in Arab Palestine
- ECONOMICS : "THE AUSYERITY OF THE AFFLUENT" : Sir ...
- SP targeting Dalits with a vengeance: Mayawati-
- Mamata non-committal on Pranab as President
- ममता के पापुलिज्म का बाईप्रोडक्ट है रेडीकल मध्यवर्ग
- वक्त की छलनी में चेहरे गुम हो जाते हैं, गीत अमर र...
- एक दिन के तमाशे के लिए पूरी जिंदगी को बोझिल न बनाएं
- कोई किसी से प्यार नहीं करता, सब नाटक करते हैं
- मोदी के पक्ष में है देश का मूड
- तो वित्तमंत्री सो रहे थे ?
- घाघरे वाली क्या कर लेगी पंचायत जाकर
- सत्ता दखल का 'षड्यंत्र' था बोफोर्स
- माफी चाहूंगी मैम, मैं माओवादी नहीं हूं..
- महिलाओं ने वन माफियाओं को दबोचा
- 'तुम्हारे पिता ने कितनी बार सम्भोग किया लड़की'
- Fwd: हस्तक्षेप.कॉम कौन कर रहा है बाबा साहेब का अपम...
- Fwd: हस्तक्षेप.कॉम यूं न बुझेगी, जो आग जल चुकी है
- लू और कालबैशाखी के मध्य तैंतीस साल बाद एक मुलाकात!
- तो क्या अब तक वित्तमंत्री सो रहे थे?
- Fwd: [CHATARPATI SHIVAJI SHAKTI DAL] अभिव्यक्ति के...
- Fwd: Washington's Blog: The Truth About JP Morgan'...
- Fwd: [आरक्षण को बचाने के लिए आगामी 25 मई 2012 को र...
- Panel to fight targeting of Dalit youth
- Watch Mamata to stomp out of a TV show
- Sorry Ma’am, but I am not a Maoist - Open letter t...
- A reputation to live down A year ago, a future to ...
- बुद्धिजीवियों की राय में ‘निरंकुश’ हैं ममता
- सावधान! पत्रकारिता गिरवी रख दी गयी है
- माया को नहीं भाया यूपी में अखिलेशराज
- माओवाद बहाना है, जल, जंगल हथियाना है
- मोहब्बत की हदें और सरहदें
- सत्ता में ममता ने पूरा किया साल
- जारवा को जहान से जोड़ना चाहती है सरकार
- खान को बदनाम करने की साजिश
- उत्तर भारत में रसोई गैस के लिए हाहाकार
- बहुगुणा चले गैरसैंण की राह
- श्रमजीवी मंच का चौथा सम्मलेन देहरादून में
- ईरान पर हमले के दस बहाने
- श्रोताओं के सवाल सुन भागीं ममता
- Fwd: Nicola Nasser: ISRAEL- PALESTINE: "Peace-maki...
- Fwd: [New post] दिल्ली मेल : प्रलेस में बदलाव
- Re: We condemn the Mumbai Police action & confisca...
- Fwd: [New post] खेल का राजनीतिक खेल
-
▼
May
(620)
No comments:
Post a Comment