दिल्ली मेट्रो रेल के मज़दूर अपने बुनियादी हकों के लिए जन्तर मन्तर पर प्रदर्शन सोमवार को
नई दिल्ली, 10 जून। दिल्ली की शान कही जाने वाली मेट्रा रेल के ठेका मज़दूरों के श्रम-कानूनों का ठेका कम्पनियों द्वारा खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। अपने इन्ही बुनियादी हक-अधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ सैकड़ों दिल्ली मेट्रो के मज़दूर 'दिल्ली मेट्रो कामगार यूनियन'(डी.एम.के.यू.) की अगुवाई में डी.एम.आर.सी. और ठेका कम्पनी जे.एम.डी. कन्सल्टेन्ट्स के खिलाफ जन्तर-मन्तर पर विरोध-प्रदर्षन करेंगे। इस प्रदर्षन में बड़ी संख्या में दिल्ली मेट्रो रेल के टाॅम आॅपरेटर, सफाईकर्मी व सुरक्षा गार्ड शामिल होंगे।
डी.एम.के.यू. के सचिव अजय स्वामी ने बताया कि मेट्रो के अलग-अलग कामों में लगी ठेका कम्पनियाँ न तो अपने मज़दूरों को न्यूनतम मज़दूरी देती है, न ही पी.एफ., ई.एस.आई. आदि की सुविधाएँ दी जाती है। इन श्रम कानूनों के उल्लंघन की लिखित षिकायत डी.एम.आर.सी. को भी की गई थी। पर उन्होंने मज़दूरों की षिकायत पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि परेषान मेट्रो मज़दूरों ने तय किया वे एक प्रदर्षन कर अपनी बात दिल्ली सरकार व यहां के नागरिकों तक पहुँचायेंगे।
डी.एम.के.यू. की ओर से जारी प्रेसविज्ञप्ति में बताया गया कि जन्तर-मन्तर पर होने वाले इस प्रदर्षन में मेट्रो प्रबन्धक मंगूसिंह का पतूला भी दहन किया जायेगा।
दिल्ली मेट्रो रेल के मजदूरों का प्रदर्शन
स्थान. जन्तर मन्तर
समय .12 बजे 11 जून 2012 ;सोमवार

No comments:
Post a Comment