Friday, March 23, 2012

हजारे ने सरकारी लोकपाल विधेयक वापस लेने की अपनी मांग दोहरायी

हजारे ने सरकारी लोकपाल विधेयक वापस लेने की अपनी मांग दोहरायी

Friday, 23 March 2012 17:50

नोएडा, 23 मार्च :भाषा: राजनीतिक दलों के लोकपाल के मुद्दे पर आम सहमति बनाने में असफल रहने के बीच अन्ना हजारे ने सरकारी 'बेकार विधेयक' को वापस लेने की अपनी मांग आज दोहरायी

क्योंकि उनके अनुसार भ्रष्टाचार से निपटने के लिए कमजोर कानून का कोई मतलब नहीं है। 
हजारे ने कहा, ''आज सर्वदलीय बैठक थी लेकिन पार्टियों के बीच आमसहमति बनाने में असफल रहने के चलते कोई निर्णय नहीं किया गया। अब हमारा मानना है कि सरकार लोकपाल लाये या नहीं हम जनता की संसद में जाएंगे।''

उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर लोगों को जागरुक करने के लिए देश का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा, ''सरकार का लोकपाल विधेयक बेकार है। यह भ्रष्टाचार समाप्त नहीं करेगा। ऐसा कानून लाने का कोई मतलब नहीं है।''

 



No comments:

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Welcom

Website counter

Census 2010

Followers

Blog Archive

Contributors