Friday, March 23, 2012

गुजरात अश्लील तस्वीर मामला: फोरेंसिक प्रयोगशाला ने विधायकों को पाक साफ बताया

गुजरात अश्लील तस्वीर मामला: फोरेंसिक प्रयोगशाला ने विधायकों को पाक साफ बताया

Friday, 23 March 2012 14:17

गांधीनगर, 23 मार्च :भाषा: गुजरात विधानसभा में आईपैड पर अश्लील तस्वीरें देखने के आरोपी भाजपा के दो विधायकों को यहां फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी :एफएसएल: ने क्लीन चिट दे दी है। 
एफएसएल ने आईपैड की जांच रिपोर्ट बंद लिफाफे में आज विधानसभा अध्यक्ष गणपत वासव को सौंपी।
वासव ने रिपोर्ट के निष्कर्ष को विधानसभा में पढ़कर सुनाया। इसके अनुसार आईपैड में कोई अश्लील वीडियो या तस्वीर नहीं थी।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट में विधायक शंकर चौधरी तथा जेठा भर्वाड पर अश्लील तस्वीरें देखने का आरोप गलत साबित हुआ है।
उन्होंने कहा कि वह एफएसएल रिपोर्ट सदन की विशेषाधिकार समिति को सौंप रहे हैं। समिति पूरे मामले की जांच कर रही है।

एफएसएल की रिपोर्ट के मुताबिक आईपैड में विधायक के मेल, कुछ रिपोर्ट , 4,000 तस्वीरें तथा 11 वीडियो क्लिप हैं लेकिन इसमें कोई भी तस्वीर यी वीडियो अश्लील नहीं हैं।
मामले को सदन में 21 मार्च को हो-हल्ला के तुरंत बाद आईपैड विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दिया गया था।
अध्यक्ष ने मामले को लेकर पिछले तीन दिन से सभा की कार्यवाही बाधित किये जाने को लेकर विपक्षी कांग्रेस की निंदा की।


No comments:

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Welcom

Website counter

Census 2010

Followers

Blog Archive

Contributors